Explained: NATO के टूटते ही यूरोप में होगी जंग? परमाणु कवच बना रहा फ्रांस!
Donald Trump के President बनते ही America वाले NATO में बवाल मचा है. America ने NATO की Commandership से हटने का ऐलान कर दिया है जबकि France और Britain मिलकर Europe में Nuclear Shield बनाने की तैयारी में है. इस मुद्दे पर European Countries में फूट पड़ चुकी है. जिसके बाद France के President Emmanuel Macron ने French Army को तैयारी करना शुरू कर दिया है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
NATO की कमांडरशिप छोड़ने पर विचार कर रहा अमेरिका
यूरोप पर बढ़ते खतरें के बीच जंग की तैयारी में जुटा फ्रांस
परमाणु कवज पर फिर से बातचीत शुरू करेंगे फ्रांस और ब्रिटेन
फ्रांस के हर घर तक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कुछ पर्चे बंटवा रहे है. इन पर्चों में युद्ध की स्थिति में लोगों को क्या करना है? कैसे रहना? कहां रहना? कैसे खाने-पीने की व्यवस्था करनी है? ऐसी तमाम जानकारी इन पर्चों में दी गई है. ऐसे सवाल उठ रहे है कि क्या मैक्रों डर रहे है? क्या युद्ध की तलवार यूरोप की तरफ घूम चुकी है? क्या रूस-अमेरिका के करीब आने से फ्रांस को खतरा है? अगर हां तो क्या फ्रांस की सेना रूस या अमेरिका को जवाब देने के लिए तैयार है?
