FlyDubai Flight Incident: विमान के कॉकपिट में को-पायलट के पास कैसे आई कुल्हाड़ी? चौंकाने वाला सच आया सामने
FlyDubai Flight News: फ्लाइट दुबई की फ्लाइट (FZ1073) में हवा में कॉकपिट के अंदर पायलटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने विमान की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए. जानिए को-पायलट के पास हथियार कैसे पहुंचा, कॉकपिट में रखे जाने वाले Crash Axe की क्या भूमिका होती है, घटना के दौरान विमान के साथ क्या हुआ और यात्रियों की मदद से ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कैसे कराई गई.
ADVERTISEMENT

FlyDubai Cockpit Incident News
दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट (FZ1073) के दौरान हवा में हुई हिंसक घटना ने पूरी दुनिया की एयरलाइंस सुरक्षा को झकझोर कर रख दिया है. विमान के कॉकपिट के भीतर पायलट और को-पायलट के बीच हुई खूनी झड़प के बाद से यह सवाल हर किसी के जेहन में उठ रहा है कि आखिर कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद भी विमान के अंदर हथियार या धारदार चीज पहुंची कैसे? इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है और अब इसके पीछे का पूरा सच सामने आ गया है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
