SIR, महंगाई...इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या-कुछ बताया?

India Bloc Meeting: इंडिया ब्लॉक की 7वीं बैठक में SIR, चुनावी पारदर्शिता, महंगाई, बेरोजगारी, NEET-UG और CBSE विवाद समेत 5 बड़े मुद्दों पर सहमति बनी. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष की रणनीति, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और आगामी हैदराबाद बैठक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. जानिए बैठक में क्या-क्या फैसले हुए और विपक्ष की आगे की रणनीति क्या है.

ADVERTISEMENT

Mallikarjun Kharge Press Conference
Mallikarjun Kharge Press Conference
google news

लोकसभा चुनाव के 2 साल के बाद एक बार फिर विपक्षी एकजुटता को नई दिशा और दशा देने के लिए आज दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई. इंडिया ब्लॉक बनने के बाद यह उनकी 7वीं बैठक है. इस अहम बैठक की अगुवाई कांग्रेस ने की जिसमें 25 दलों के नेता पहुंचे थे. लगभग ढाई घंटे चले इस बैठक में नेताओं ने चुनावी पारदर्शिता, शिक्षा व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा हुई और साझा रणनीति बनाने पर सहमति बनी. बैठक में NEET और CBSE से जुड़े विवादों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई. इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने 5 मुद्दों पर सहमति की बात बताई. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.