अजरबैजान की धमकी पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, हथियार निर्यात करता रहेगा भारत

भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक कहा, "हमारे आर्मेनिया और अजरबैजान दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन इसके अलावा हमारी र निक्षार्यात को बढ़ावा देने की भी नीति है."

ADVERTISEMENT

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान
Google CTA

भारत के पिनाका का लोहा पूरी दुनिया मान रही है. भारत अपने हथियारों को केवल अपने लिए नहीं बल्कि अपने साझेदारों के लिए भी बना रहा है. भारत ने हाल ही में अपनी ब्रह्मोस मिसाइल फिलीपींस को दी थी और अपना खतरनाक पिनाका रॉकेट लॉन्चर आर्मेनिया को दिया था. जिससे तुर्की और पाकिस्तान के दोस्त अजरबैजान को खूब मिर्ची लगी. इतनी कि अजरबैजान ने भारत को धमकी दे डाली.