तुर्की के दुश्मन से भारत की दोस्ती, ग्रीस के बंदरगाहों से व्यापार करेगा भारत
भारत अपनी व्यापारिक पहुंच पर काम कर रहा है. इसके लिए भारत आर्थिक गलियारों पर जोर दे रहा है. जो चीन की "बेल्ट एंड रोड पहल" के जैसी होनी चाहिए. इस योजना के तहत भारत अपने साझेदारों से बात कर रहा है. साथ ही भारत-मिडिल इस्ट-यूरोप इकॉनोमिक कोरिडॉर पर काम भी कर रहा है. ऐसे में ग्रीस का भारत को पोर्ट मिले तो ये और आसान हो जाएगा. इसके लिए भारत ग्रीस से संपर्क में है.
ADVERTISEMENT

India-Greece Ties: आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में ऐसे ही नहीं गिना जाता. अपनी सख्त नीतियों के कारण आज भारत कड़े फैसले ले रहा है. भारत की पहुंच केवल पड़ोस और रूस अमेरिका तक सीमित नहीं है. भारत की पहुंच असीमित हो चुकी है. इसके तहत भारत मिडिल इस्ट से लेकर लेटिन अमेरिका, ग्लोबल साऊथ हर छोटे देश तक पहुंच चुका है.