हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति की मौत, PM मोदी ने किया ट्वीट
ईरान में इस समय मातम पसरा हुआ है. ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई. उप राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ने ट्वीट करते हुए बताया कि राष्ट्रपति रईसी की मौत हो गई. खबर के आने के बाद से ईरान में शोक की लहर है. ईरानी राष्ट्रपति की याद में उनकी तस्वीर के साथ उनकी कुर्सी पर काले रंग का एक कपड़ा डाला गया था.
ADVERTISEMENT

ईरान में क्रैश हुए ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. ईऱानी मीडिया की माने तो इस दुर्घटना में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम राईसी और उनके साथ मौजूद विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन की मौत हो गई. इसे लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम राईसी के दुखद निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. पीएम मोदी ने उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति भी संवेदनाए दी.