Israel-Iran War: पश्चिमी देशों की ताकत मकड़ी के जाल के बराबर, हमारे साथ आए मुस्लिम देश- ईरानी राष्ट्रपति

ईरान के राष्ट्रपति ने इजरायल और उसके सहयोगियों को धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर ईरान पर हमला होगा तो वो इजरायल को मिटा देंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

ISRAEL-IRAN WAR : ईरान पर इजरायल ने हमले के बाद जवाबी कार्रवाई अब तक नहीं की, पर अब मामला गरमा रहा है. ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरुन ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि इजरायल बदला जरुर लेगा. अब तक पूरे मामले में अमेरिका-यूएन लगातार इजरायल से जवाबी हमला नहीं करने को कह रहे थे, पर अब समीकरण बदलता देख सबने अपना मन बदल लिया है. खबर है कि अमेरिकी बॉम्बर से इजरायल-ईरान पर भीषण हमला करने कि तैयारी में है पर इसमें वो अमेरिका के F-35 विमानों से हमला नहीं करेगा इसके लिए वो F-15 /F-16 विमानों का इस्तेमाल कर सकता है.