Monsoon Update: बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत में कब तक आएगा मानसून, आ गया बड़ा अपडेट

IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है. अगले 48-72 घंटों में छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. जानिए ताजा मानसून अपडेट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मानसून को लेकर आ गया ताजा अपडेट.
google news

आसमान से बरस रही आग और गर्मी से हर कोई तड़प रहा है और बहुत जल्द राहत चाहता है. अब सभी को इंतजार है कि मानसून कब आएगा और कब झमाझम बारिश होगी ? कब तपती धरती पर ठंडी पानी की बूंदे गिरेंगी. हालांकि इन इलाकों में प्री-मासनसून बारिश की बूंदाबांदी होने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जून तक आगे बढ़कर कई दूसरे राज्यों में प्रवेश कर गया है.