इटली के साथ डिफेंस डील मजबूत कर रहा भारत, जल्द ही हो सकती है हथियारों, गोला-बारूद की डील !

India-Italy Defence Deal News

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

रक्षा सचिव ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के लिए रोम में इतालवी रक्षा मंत्री से मुलाकात की

point

भारत-इटली संयुक्त रक्षा समिति की 11वीं बैठक आयोजित; विशेष रूप से प्रौद्योगिकी और आयुध उत्पादन में घनिष्ठ रक्षा सहयोग पर ध्यान केंद्रित

point

दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए SIDM और AIAD के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह 14-15 अप्रैल, 2025 को आधिकारिक यात्रा पर रोम, इटली गए। इस यात्रा की शुरुआत रक्षा सचिव द्वारा इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात के साथ हुई। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के उद्देश्य से उत्पादक चर्चा की।