कश्मीर में विधान सभा चुनाव नहीं लड़ेंगे उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव में लड़ने से ही इंकार कर दिया है. उमर अब्दुल्ला ने कहते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया कि वे केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव जीतकर विधानसभा में नहीं जाना चाहते. केंद्र शासित प्रदेश से चुनाव लड़कर विधानसभा जाना उनके लिए अपमान की बात है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

जम्मू कश्मीर में विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस महीने चुनावों की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में लोगों का उत्साह साफ दिखाई दिया. लोगों ने बढ़कर मतदान भी किया और जो परिणाम आया वो भी चौकाने वाला था. कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव ही हार गए. वो भी बहुत बुरी तरह. अब लोकसभा चुनाव में हार के बाद उमर अब्दुल्ला का विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान आया है.