तकनीक के माध्यम से शासन अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिकों के लिए सुलभ बन रहा है : अमन अरोड़ा

पंजाब की भगवंत मान सरकार की 'तुहाडे द्वार' पहल के तहत 1076 हेल्पलाइन और डोरस्टेप डिलीवरी सिस्टम ने सरकारी सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाना आसान बना दिया है. अब तक 3.10 लाख से अधिक सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं, जबकि 437 सरकारी सेवाओं के लिए नागरिक फोन, व्हाट्सऐप और ऑनलाइन माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: अमन अरोड़ा के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

'भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार' पहल के तहत पंजाब की 1076 हेल्पलाइन और डोरस्टेप डिलीवरी प्रणाली नागरिकों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने के तरीके को बदल रही है. इस पहल ने सेवा वितरण में होने वाली देरी को कम किया है, बिचौलियों पर निर्भरता घटाई है और शासन को अधिक पारदर्शी तथा नागरिक-केंद्रित बनाया है.