Punjab Cabinet Decisions: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों की फीस वृद्धि 5% तक सीमित

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है. सरकार ने निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की फीस वृद्धि की अधिकतम सीमा 5% तय करने, औद्योगिक इकाइयों के लिए कैपिटल सब्सिडी नियमों में संशोधन, स्टेट डेटा इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म (SDIP) लागू करने और होशियारपुर के दसूहा उपमंडल में अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) समेत नए पद सृजित करने का फैसला लिया है. जानिए पंजाब कैबिनेट की बैठक के सभी बड़े फैसले.

ADVERTISEMENT

Punjab Cabinet Meeting
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(फाइल फोटो)
Google CTA

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के हितों की रक्षा करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने तथा प्रशासनिक पहुंच में सुधार लाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. कैबिनेट ने निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों की फीस वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी, औद्योगिक रियायतों संबंधी दिशानिर्देशों में संशोधन किया, स्टेट डेटा इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म लागू करने की स्वीकृति दी तथा जिला होशियारपुर के अंतर्गत आने वाले दसूहा उपमंडल के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) और सहायक स्टाफ के पद सृजित करने को मंजूरी दी.