देश में जहां नीट जैसे पेपर लीक हो रहे हैं, वहीं पंजाब ईमानदार और पारदर्शी भर्ती सुनिश्चित कर रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इसके साथ ही उनकी सरकार के कार्यकाल में दी गई कुल सरकारी नौकरियों की संख्या 67,037 पहुंच गई है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और 2022 के बाद से एक भी पेपर लीक का मामला सामने नहीं आया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
भगवंत सिंह मान, फाइल फोटो.
google news

पंजाब सरकार के रोजगार अभियान में एक और मील का पत्थर साबित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इसके साथ ही उनकी सरकार के गठन से अब तक दी गई कुल सरकारी नौकरियों की संख्या 67,037 हो गई है. इस उपलब्धि को पंजाब में नई भर्ती व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार सरकारी नौकरियां सिर्फ योग्यता, पारदर्शिता और निष्पक्ष मुकाबले के आधार पर बिना किसी सिफारिश, राजनीतिक प्रभाव या भ्रष्टाचार के दी जा रही हैं.