मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का ऐलान, 10 लाख मजदूरों का होगा मुफ्त पंजीकरण

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने 10 लाख निर्माण मजदूरों के मुफ्त पंजीकरण और पुराने रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के लिए विशेष अभियान का ऐलान किया है. सरकार पंजीकरण शुल्क खुद वहन करेगी और मजदूरों को कल्याण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा व कौशल विकास का लाभ दिलाएगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान. फाइल फोटो.
google news

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पूरे पंजाब में 10 लाख निर्माण मजदूरों के मुफ्त पंजीकरण और पुराने पंजीकरण को नवीनीकृत करने के लिए बड़ी मुहिम का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों और शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर कल्याण योजनाओं का लाभ सीधे मजदूरों तक पहुंचाया जाए. पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार हर निर्माण मजदूर को सामाजिक सुरक्षा लाभ, कल्याण सहायता और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है.