पंजाब के स्कूलों में मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरूआत, सीएम भगवंत मान की बड़ी पहल

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 3.4 लाख से अधिक छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता पाठ्यक्रम शुरू किया है. 23 जिलों के 3600 से अधिक स्कूलों में लागू होने वाली यह पहल किशोर स्वास्थ्य, जागरूकता और लड़कियों की शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
google news

राज्य में लड़कियों की शिक्षा, किशोर स्वास्थ्य और लैंगिक-संवेदनशील शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों में पढ़ रही किशोरावस्था की लड़कियों के लिए भारत की सबसे बड़ी स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा पहलों में से एक की शुरुआत की है.