मावां-धीयां सत्कार योजना: 3000-4500 रुपए पाने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, 1 जुलाई को खाते में आएंगे पैसे

पंजाब की 'मावां-धीयां सत्कार योजना' में क्या अभी भी आवेदन किया जा सकता है? अगर कोई महिला अब रजिस्ट्रेशन कराती है तो क्या उसे 1 जुलाई को मिलने वाली पहली किस्त का लाभ मिलेगा? जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज और पहली किस्त से जुड़े सभी जरूरी सवालों के जवाब.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मावां-धीयां सत्कार योजना में जुड़ने के लिए क्या करें.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

SC वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए मिलेंगे.

point

अन्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपए योजना के तहत मिलेंगे.

point

SC वर्ग की महिलाओं को जाति प्रमाण पत्र देना होगा.

point

1 जुलाई को एक साथ 3 किस्तें भेजी जा रही हैं.

पंजाब की महिलाओं के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने बड़ी खुशखबरी दे दी है. पंजाब सरकार ने मावां-धीयां सत्कार योजना की पहली 3 किस्तें 1 जुलाई को देने का ऐलान कर दिया है. इसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं को 4500 रुपए और अन्य जाति की महिलाओं के खाते में 3000 रुपए आएंगे. ये राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी. तो क्या आप अभी तक इस योजना से जुड़ नहीं पाई हैं. क्या आप अभी भी इस योजना से जुड़ना चाहती हैं. जान लें क्या करना होगा. 1 जुलाई के बाद योजना से जुड़ने पर जारी हो चुकी 3 किस्ते मिलेंगी या नहीं...जानिए सबकुछ.