पहली जुलाई को महिला के खाते में आएगी 'मांवां-धीयां सत्कार राशि ' की 3000-4500 रुपए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है. 1 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे तीन महीने की सम्मान राशि भेजी जाएगी. अनुसूचित जाति की महिलाओं को 4,500 रुपये और अन्य श्रेणियों की महिलाओं को 3,000 रुपये मिलेंगे. पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
भगवंत सिंह मान, फाइल फोटो.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अनुसूचित जाति की महिलाओं को मिलेंगे 4,500 रुपए.

point

अन्य जातियों की महिलाओं को मिलेंगे 3,000 रुपए.

point

पंजाब में जब तक AAP सरकार तब तक पहुंचती रहेगी ये राशि- CM मान

महिला आर्थिक सशक्तिकरण की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' के डेट फिक्स कर दी है. अब पहली जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे तीन महीने की सम्मान राशि की पहली किस्त जमा कर दी जाएगी. इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की माओं-बहनों को 4,500 रुपए मिलेंगे, जबकि बाकी सभी श्रेणियों की महिलाओं को 3,000 रुपए दिए जाएंगे.