'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को बनाएगी सशक्त- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने घोषणा की है कि 1 जुलाई से 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 और एससी वर्ग की महिलाओं को ₹1500 की वित्तीय सहायता दी जाएगी. योजना के लिए 9300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
भगवंत सिंह मान, फाइल फोटो.
google news

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि प्रदेश भर की पात्र महिलाओं को पहली जुलाई से 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी. इस प्रमुख योजना के कार्यान्वयन का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना है कि वे स्वाभिमान से अपना जीवन व्यतीत कर सकें.