Moscow में घसीट कर लाए गए अमेरिकी Bradley-जर्मन Leopard-2 टैंक, यूके समेत 12 देशों की रूस ने उड़ाई धज्जियां, दोहराया 80 साल पुराना इतिहास
रूसी सेना ने यूक्रेन की तरफ से लड़ रहे पश्चिमी देशों के हथियारों की प्रदर्शनी मॉस्को में लगाई है. इसका मकसद देश की जनता को ये बताना है कि पश्चिमी देश किस स्तर पर रूस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके हथियारों को रूसी सेना ने कैसे स्पेशल ऑपरेशन के दौरान पकड़ा. इस प्रदर्शनी को लगाकर रूस ने पश्चिमी देशों के हथियारों की ताकत की धज्जियां उड़ा दी है.
ADVERTISEMENT

Russia-Ukraine :रूस ने पश्चिमी देशों के जब्त किए हथियारों की मॉस्को में प्रदर्शनी लगाई है. मॉस्को के विक्ट्री म्यूजियम के बाहर अमेरिकी-ब्रिटिश और जर्मन हथियारों को सजा कर लगाया है. मॉस्को की सड़कों पर सबसे ज्यादा चर्चा जर्मन टैक लेपर्ड और अमेरिकी ब्रैडली की हुई. इन दोनों हथियारों को जब यूक्रेन को सौंपा जा रहा था तब सैन्य एक्सपर्टों ने दावा किया कि इससे रूस की परेशानी बढ़ेगी और यूक्रेन को मदद मिलेगी. लेकिन मॉस्को से आई तस्वीर ने सभी दावों का खारिज कर दिया है.