कौन हैं वो शख्स, जो घंटों तक फंसा रहा बांग्लादेश बॉर्डर पर? BSF-BGB के तनाव के बीच फिर ऐसे हुई घर वापसी 

India Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर कई घंटों तक नो मैन्स लैंड में फंसे रहे सती राजबंशी की कहानी चर्चा में है. BSF और BGB के बीच पहचान को लेकर विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद फ्लैग मीटिंग, आरोप-प्रत्यारोप और तनाव का माहौल बन गया. आखिरकार दस्तावेजों की जांच के बाद सती राजबंशी को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया. जानिए कौन हैं सती राजबंशी और कैसे हुई उनकी घर वापसी.

ADVERTISEMENT

BSF BGB Tension
सती राजबंशी
google news

भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा होने लगी थी, जब एक व्यक्ति कई घंटों तक नौ मैन्स लैंड में मिला. BSF ने व्यक्ति को पकड़ लिया और शख्स के बांग्लादेशी होने की वजह से उसे वापस भेजना चाहा तो बांग्लादेश ने उसे स्वीकार ही नहीं किया. मामले के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, फिर आखिरकार 11 जून को उनके पहचान की पुष्टि होने के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक इस शख्स का नाम सती राजबंशी है और वह हिंदू समुदाय से है. साथ ही दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेशी दल ने जानबूझकर उन्हें भारत में भेजने की कोशिश की थी. इस मामले में अब चर्चा होने लगी है कि सती राजबंशी कौन हैं और उसकी वापसी कैसे हुई है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.