जिंदगी और मौत की जंग के बीच पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा, पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को किया सलाम
PM Modi and Capt Smit Machchar Conversation: फ्लाईदुबई FZ1073 में घायल कैप्टन स्मित मच्छार ने पीएम मोदी से बातचीत में बताया कि मुश्किल वक्त में वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. वीडियो कॉल में उन्होंने हमले के दौरान कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश, अपने अनुभव और पीएम मोदी से बातचीत का जिक्र किया. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर की बातचीत
दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट(FZ1073) में हुई हिंसक घटना का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस घटना में विमान के कैप्टन स्मित मच्छर बुरी तरह घायल हो गए है और फिलहाल उनका इलाज जारी है. घटना के बाद उनकी जांबाजी के लिए पीएम मोदी ने उन्हें हीरो कहा तो वहीं देश-विदेश हर जगह तारीफ हो रही है. इसी बीच पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बातचीत की है.
