कौन हैं ममता बनर्जी के संकटमोचन कहे जाने वाले सुखेंदु शेखर राय, जिनके इस्तीफे से मचाई हलचल? जानिए पूरी कहानी
Sukhendu Sekhar Roy: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है. TMC के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के दिल्ली दौरे के बीच आए इस फैसले ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. जानिए कौन हैं सुखेंदु शेखर राय, TMC से उनकी दूरी क्यों बढ़ी और उनके इस्तीफे का पार्टी पर क्या असर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

TMC West Bengal Political Crisis
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस(TMC) के चुनाव हारने के बाद पार्टी को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं. इसी बीच पार्टी को एक बार फिर तगड़ा झटका लगने की खबर सामने आई है. एक ओर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दिल्ली में जहां 'इंडिया ब्लॉक' की बैठक करने के लिए पहुंचे है, तो दूसरी तरफ TMC के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब पार्टी पहले से ही अलग-अलग क्राइसिस से जूझ रही है और ऐसे में इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.