कौन हैं सुष्मिता देव, जो कांग्रेस से TMC में आई और बन गई ममता की करीबी? इस्तीफा देने के बाद उनके सियासी सफर खूब की हो रही चर्चा
Sushmita Dev Resignation: टीएमसी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद उनका राजनीतिक सफर फिर चर्चा में है. जानिए कौन हैं सुष्मिता देव, कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में कैसे पहुंचीं, ममता बनर्जी की करीबी कैसे बनीं और असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद बीजेपी में शामिल होने की अटकलें क्यों तेज हो गई हैं.
ADVERTISEMENT

Sushmita Dev Resignation
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज है. TMC की करारी हार के बाद अब पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है और इसी बीच ममता बनर्जी के कई नेता बागी हो गए तो कई ने इस्तीफा सौंपना दे दिया है. इसी कड़ी में आज यानी 10 जून को ममता बनर्जी की करीबी और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा सौंप दिया है, जिसके बाद सियासी गलियारों में नई चर्चा तेज हो गई है. इससे पहले 8 जून को राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने इस्तीफा दिया था.