पश्चिम बंगाल में PM आवास के नाम पर ली गई घूस वापस लौटा रहे TMC नेता? वीडियो हो रहा वायरल

TMC Leader Viral Video: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई तेज हो गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि PM आवास योजना के नाम पर कथित तौर पर वसूली गई 'कटमनी' अब लोगों को लौटाई जा रही है. गिरफ्तारी के डर, TMC नेताओं पर बढ़ते दबाव और वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

West Bengal News
TMC Leader Viral Video
Google CTA

पश्चिम बंगाल में जब से TMC के हाथ से सत्ता की गई है और भाजपा की सरकार बनी है, तब से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. एक ओर TMC नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है, जिससे अंदरूनी कलह अब धीरे-धीरे सार्वजनिक हो रहा है, तो दूसरी तरफ सुभेंदु सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखने के लिए प्रशासन को सख्ती रखने का आदेश दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से TMC नेता लोगों से काम कराने के बहाने लिए गए कटमनी यानी कमीशन लौटा रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.