सरेआम उठक-बैठक...कान पकड़कर माफी...पश्चिम बंगाल में TMC नेता पर फूटा जनता का गुस्सा, देखें वीडियो

TMC Leader Video: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में टीएमसी नेता श्रीकांत घोष को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा. चुनाव के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के आरोप में लोगों ने उनसे सरेआम कान पकड़कर माफी मंगवाई और उठक-बैठक करवाई. जानिए पूरा मामला और वायरल वीडियो की कहानी.

ADVERTISEMENT

TMC Leader Video
TMC Leader Video
google news

पश्चिम बंगाल में जब से सत्ता बदली है और TMC को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है, तब से ही पार्टी की स्थिति धीरे-धीरे खराब होती दिखाई दे रही है. एक ओर ममता बनर्जी की पार्टी का अंदरूनी कलह सामने आया है, जिसकी वजह से पार्टी के कई नेता साथ छोड़ रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ TMC नेताओं को जनता के गुस्सा का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच एक नया मामला हुगली जिले से सामने आया है, जहां पर जनता का गुस्सा एक बार फिर फूटा है और उन्होंने TMC के बड़े और कद्दावर नेता को सरेआम सड़क पर उठक-बैठक करवाया और माफी भी मंगवाई. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.