रेप के बाद मासूम के कर दिए 10 टुकड़े, आरोपी के लिए फांसी की मांग करने पहुंचे हजारों लोग, देखें Video
Udaipur News: आठ साल की मासूम के साथ रेप कर उसके शरीर के 10 टुकड़े करने वाले आरोपी के खिलाफ बुधवार को हजारों लोगों ने उदयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. गौरतलब है कि उदयपुर के मावली में मासूम बच्ची के साथ रेप कर निर्मम […]
ADVERTISEMENT

Udaipur News: आठ साल की मासूम के साथ रेप कर उसके शरीर के 10 टुकड़े करने वाले आरोपी के खिलाफ बुधवार को हजारों लोगों ने उदयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. गौरतलब है कि उदयपुर के मावली में मासूम बच्ची के साथ रेप कर निर्मम हत्या करने के मामले में आदिवासियों में लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है.
आदिवासियों ने कहा कि मावली में जो घटना हुई है वह काफी निंदनीय है. आरोपी को फांसी और परिवार को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर इतनी बड़ी तादाद में आज आदिवासी इकट्ठे हुए हैं. साथ ही आदिवासियों ने यह भी कहा कि पूर्व में भी ऐसे कई मामले आए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.
मासूम की हत्या कर किए शव के 10 टुकड़े
आरोप है कि कमलेश ने मासूम की हत्या कर उसके शव के 10 टुकड़े किए. अब शव को ठिकाने लगाने की बात आई तो टुकड़ों को दो बैग में भरकर घर से 200 मीटर की दूरी पर एक खंडहर में बैग रख दिया. इस काम में उसके माता-पिता ने भी मदद की.
10वीं की पढ़ाई छोड़कर वीडियो गेम खेलता था युवक
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पढ़ाई छोड़ दी थी और पूरे दिन घर पर रहता था. वो अधिकांश समय मोबाइल पर वीडियो गेम खेलता रहता था. उसकी नजर नाबालिग पर रहती थी.
ऐसे खुला मामला
मासूम की खोजबीन के दौरान किसी की नजर खंडहर में रखे उन बैग्स पर पड़ी. जब उसमें देखा गया तो शव के टुकड़े थे. पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इधर मासूम के कत्ल की सूचना के बाद इलाके में लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए इधर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ा और आरोपी पर शक की सुई घूमी. पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली.
