तेज आंधी से उड़ीं मकान पर लगी लोहे की चद्दरें, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पूरे गांव में छा गया अंधेरा

Rajasthan News: राजस्थान में इन दिनों हर पल मौसम बदल रहा है. पाली जिले के जेतारण के निम्बोल के पास लातरीया में शनिवार रात को अचानक तेज आंधी चलने लगी. हवा इतनी तेज थी कि इसकी वजह से एक मकान पर लगी लोहे की चद्दरें उड़ गईं. मकान पर लगी चद्दरें उड़ने के बाद काफी […]

ADVERTISEMENT

तेज आंधी से उड़ीं मकान पर लगी लोहे की चद्दरें, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पूरे गांव में छा गया अंधेरा
तेज आंधी से उड़ीं मकान पर लगी लोहे की चद्दरें, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पूरे गांव में छा गया अंधेरा
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान में इन दिनों हर पल मौसम बदल रहा है. पाली जिले के जेतारण के निम्बोल के पास लातरीया में शनिवार रात को अचानक तेज आंधी चलने लगी. हवा इतनी तेज थी कि इसकी वजह से एक मकान पर लगी लोहे की चद्दरें उड़ गईं.

मकान पर लगी चद्दरें उड़ने के बाद काफी दूर जाकर एक बिजली के पोल में फंस गई. इससे पूरे गांव में बिजली चली गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लोहे की चद्दरें बिजली के पोल में फंसी हुई नजर आ रही है. ग्रामीण भी इस घटना को देखकर हैरान रह गए. पोल के आसपास में कई घर भी है जहां के लोगों में घटना से दहशत फैली हुई है.

मकान से उड़ी चद्दरें अगर किसी दूसरे घर में जाकर गिर जाती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था. हालांकि किसी तरह की कोई दुर्घटना की बात सामने नहीं आई है. लेकिन जिस तरह से यह घटना घटी है वह ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गई है.

यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा में दिखा दुर्लभ नजारा: दो सांपों के बीच 3 घंटे चली प्रणय लीला, लोगों में बना कौतूहल का विषय