धीरेंद्र शास्त्री से विवाह करने के सवाल पर जया किशोरी ने कहा- मैं तो उन्हें जानती भी नहीं..

Jaya Kishori on Dhirendra Shashtri: मोटिवेशनल स्पीकर, कथावाचक जया किशोरी और बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. यह सब्जेक्ट सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल रहता है, कि कुछ लोग तो मानकर ही बैठ गए हैं कि जया किशोरी और धीरेन्द्र शास्त्री शादी करने […]

ADVERTISEMENT

jaya kishori on dhirendra Krishna Shashtri, hindu Rashtra, MP News
jaya kishori on dhirendra Krishna Shashtri, hindu Rashtra, MP News
Google CTA

Jaya Kishori on Dhirendra Shashtri: मोटिवेशनल स्पीकर, कथावाचक जया किशोरी और बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. यह सब्जेक्ट सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल रहता है, कि कुछ लोग तो मानकर ही बैठ गए हैं कि जया किशोरी और धीरेन्द्र शास्त्री शादी करने वाले हैं. पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने इन अफवाहों पर पहले ही ब्रेक लगा दिया था, लेकिन अब जया किशोरी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में चौंकाने वाला बयान दिया है.

दरअसल, आज तक के साथ एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि मीडिया में ऐसे रील्स वायरल होते रहते हैं जिसमें आपके नाम के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम जोड़ा जाता है. आपके और धीरेंद्र शास्त्री की शादी की बातें भी कही जाती हैं, इनमें कितनी सच्चाई है? इस सवाल के जवाब में जया किशोरी ने जो बयान दिया, वो चौंकाने वाला है. जया किशोरी ने कहा- ‘बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. कुछ समय पहले ही मेरी कुछ जर्नलिस्ट्स से बात हुई थी, जब बहुत ज्यादा इस बात को बढ़ावा दिया गया था.’

मुझे नहीं पता ये कैसे हुआ, क्योंकि मै उनसे (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) कभी नहीं मिली हूं. मैंने कभी उनको देखा तक नहीं है. कभी उनके बारे में इतना जाना भी नहीं है. अगर अचानक से सुबह उठते ही आपको अपने बारे में कुछ ऐसी खबर मिले और बिना सत्यता जाने ये सब बातें हों, तो बुरा लगता है.’

इस तरह की अफवाह फैलाना गलत है…
जया किशोरी ने आगे कहा- ‘ऐसी अफवाह फैलाना गलत है. मुझे इस बात की खुशी, हंसी ये सब नेचुरल है, इग्नोर जैसा नहीं चलता, ये बंद होना चाहिए. क्योंकि मैं अध्यात्म से ज्यादा जुड़ी हूं तो मुझे मेंटली उतना इफेक्ट ना करे, लेकिन अगर एक नॉर्मल लड़की होगी, तो उसे फर्क पड़ेगा. मेरी शादी होगी तो इसे छिपाकर नहीं रखा जाएगा, बिल्कुल बताया जाएगा. लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है, अभी बहुत काम है.’

ये भी पढ़ें: हिंदू राष्ट्र पर जया किशोरी का बड़ा बयान, बोलीं- खुशी होगी.., धर्म और राजनीति पर कही ये बात

ये भी पढ़ें: हिंदू राष्ट्र पर हो रही सियासत को लेकर जया किशोरी ने कह दी बड़ी बात