MP लीग 2025: बारिश के बीच चंबल की धमाकेदार जीत, बुंदेलखंड को हराकर महिला फाइनल में बनाई जगह

ADVERTISEMENT

google news
1

1/7

मध्य प्रदेश लीग 2025 के महिला वर्ग में चंबल और बुंदेलखंड के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला. मैच शुरू तो हुआ सामान्य तरीके से लेकिन फिर बारिश ने अचानक सस्पेंस पैदा कर दिया. जिससे दोनों टीमों की रणनीतियां बदलने को मजबूर हो गईं.

2

2/7

मैच में बुंदेलखंड ने शानदार शुरुआत की और 13 ओवरों में स्कोर 93/1 कर लिया था. लेकिन जैसे ही वे बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे तभी बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा. इससे उनकी बैटिंग का पूरा मोमेंटम टूट गया.

3

3/7

बारिश के बाद एक घंटे से ज्यादा इंतजार के बाद मैदान खेलने लायक हुआ. मैच को संशोधित करते हुए चंबल को 7 ओवर में 73 रन का लक्ष्य दिया गया. अब मुकाबला पूरी तरह बदल चुका था. दोनों टीमों के सामने नई चुनौती थी.

4

4/7

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबल की टीम को शुरुआती झटका सौम्या तिवारी के रूप में लगा. लेकिन इसके बाद आसना पाटीदार और जिंसी जॉर्ज ने पारी को थाम लिया और रन रेट को तेज रखा.
 

5

5/7

आशना पाटीदार ने सिर्फ 15 गेंदों में 29 रन ठोक दिए, जिनमें छह चौके शामिल थे. उन्होंने जिंसी के साथ मिलकर 38 रन की साझेदारी कर मैच को चंबल के पक्ष में मोड़ दिया और बुंदेलखंड की पकड़ कमजोर कर दी.
 

6

6/7

अंत में जिंसी जॉर्ज (12 गेंद में नाबाद 23) और रिशिता परिहार (8 गेंद में नाबाद 14) ने बिना कोई गलती किए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. दोनों की सूझबूझ से चंबल ने यह संशोधित लक्ष्य आसानी से हासिल किया.
 

7

7/7

बुंदेलखंड की पारी में आयुषी शुक्ला ने 41 गेंदों में नाबाद 37 और अनुष्का शर्मा ने 37 गेंदों में नाबाद 46 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन बारिश के कारण इन पारियों का पूरा लाभ नहीं मिल सका.