MP में 1.66 लाख किसानों के नाम PM Kisan Nidhi से कटे, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

social share
google news
1

1/7

मध्य प्रदेश के किसानों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्यसभा में सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 3 साल में राज्य से 1 लाख 66 हजार से ज्यादा किसानों के नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना से काट दिए गए है. आंकड़ों के सामने आते ही राजनीति भी गरमा गई है.
 

2

2/7

फरवरी 2019 में मोदी सरकार ने पीएम किसान निधि योजना की शुरुआत की थी, जिसमें साल में 3 किश्तों में दो-दो हजार रुपए देने की बात कही गई थी. तब मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 6 हजार रुपए देने की बात कही थी. यानी कि किसानों को 12 रुपए मिलने थे. लेकिन अब किसानों की संख्या में भारी कटौती का आंकड़ा सामने आया है.
 

3

3/7

इस आंकड़ों के पीछे कई तकनीकी और प्रशासनिक वजहें भी सामने आए है.वहीं कई किसानों ने योजना में e-KYC अनिवार्य होने के बाद प्रक्रिया नहीं की है. आंकड़ों के मुताबिक 74 हजार से ज्यादा किसानों के किश्त इसलिए अटकी हुई हैं क्योंकि उन्होंने e-KYC ही नहीं कराई है. ऐसे में सबके मन में सवाल उठता है कि ई-केवाईसी कैसे कराएं और इसकी क्या प्रक्रिया है? तो नीचे दिए गए स्लाइडस में जानिए पूरी प्रक्रिया.
 

4

4/7

e-KYC कराने के लिए किसान के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही ऑप्शन मौजूद है. अगर ऑनलाइन प्रक्रिया की बात की जाएं तो इसके लिए उन्हें PM Kisan Samman Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा. यहां 'Farmers Corner' में जाकर 'Know Your Status' पर क्लिक करें. इसके बाद आपको अपना 'Registration Number' डालना होगा और साथ में ही दिया हुआ कैप्चा भरना होगा जिसके बाद आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें. फिर OTP आएगा जिसके बाद उसे दर्ज कर सबमिट कर दें. इसके बाद आपका e-KYC पूरा हो जाएगा.
 

5

5/7

अगर आपको आपका 'Registration Number' नहीं पता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. Know Your Status टैब को क्लिक करने के बाद आपको वहां पर 'Know your Registration Number' का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें. फिर आधार नंबर या मोबाइल नंबर के साथ कैप्चा भरें और आपको आपका Registration Number मिल जाएगा.
 

6

6/7

अगर आप ऑफलाइन माध्यम से e-KYC कराना चाहते है कि तो अपने नजदीकी CSC (Common Service Center) जाएं. वहां पर बायोमेट्रिक e-KYC करवा सकते हैं. इसके लिए आपके पास आधार कार्ड और उससे लिंक्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए. जैसे ही आपका e-KYC किसी भी माध्यम से पूरा होता है तो आपका बकाए किश्त की राशि भी आपके लिंक्ड खाते में चली जाएगी.
 

7

7/7

वहीं अगर आप PM KISAN SAMMAN NIDHI योजना के लिए अप्लाई करना चाहते है तो भी आप pmkisan.gov.in पर जाएं. लिंक खुलते ही वहां दाहिने साइड में आपको New Farmer Registration का टैब दिखेगा. इसपर क्लिक करें और मांगी गई सारी जानकारी भरकर अप्लाई कर सकते है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp