MPL 2026: चंबल घड़ियाल का 'डबल धमाका', महिला और पुरूष दोनों ही कटेगरी में जीता खिताब, तस्वीरों में देखें क्रिकेट का रोमांच

ADVERTISEMENT

google news
MPL 2026

1/5

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मध्य प्रदेश लीग MPL T20 2026 के खिताबी मुकाबले में चंबल घड़ियाल्स की पुरुष टीम ने रॉयल निमार ईगल्स को 31 रनों से हरा दिया.

MPL 2026

2/5

इस जीत के साथ ही फ्रेंचाइजी ने ऐतिहासिक 'डबल' जीत हासिल कर लिया, क्योंकि इससे पहले चंबल की महिला टीम ने भी बिना कोई मैच हारे खिताब जीता था. पुरुष टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा.  मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चंबल घड़ियाल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 224/5 का विशाल स्कोर बनाया. 

MPL 2026

3/5

टीम के लिए कप्तान शुभम शर्मा ने शानदार 57 रन बनाए, जबकि अपूर्व द्विवेदी ने महज 25 गेंदों पर 51 रनों की तूफानी पारी खेली. अंत में त्रिपुरेश सिंह ने नाबाद 43 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी. जवाब में, 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल निमार ईगल्स की शुरुआत तेज रही, लेकिन चंबल के गेंदबाजों ने नियमित विकेट लेकर दबाव बनाए रखा. 

MPL 2026

4/5

ईगल्स के लिए अभिषेक मावी ने सर्वाधिक नाबाद 73 रन बनाए, मगर दूसरे छोर से मदद न मिलने के कारण टीम 20 ओवरों में 193/7 रन ही बना सकी.  चंबल के मयूर पटेल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 2 विकेट झटके। इस दोहरी सफलता पर टीम मालिक दिव्याराज सिंह किरार और कप्तान शुभम शर्मा ने खुशी जाहिर की.

MPL 2026

5/5

इधर इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में चंबल घरियाल्स ने ग्वालियर शेरनीस को मात्र 2 रनों से हराकर आदित्य बिरला ग्रुप एमपीएल टी20 2026 की महिला प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया.