'हनुमान अंश' फिल्म का गाना 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...' को आवाज देने वाले सागर के दिव्यांग सुनील की किस्मत यूं बदल गई
मध्य प्रदेश के सागर के दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी फिल्म हनुमान अंश के गाने से देशभर में छा गए हैं. कभी ट्रेनों में गाने वाले सुनील को अब बॉलीवुड से ऑफर्स मिल रहे हैं. सागर पहुंचने पर पूर्व विधायक पारुल साहू ने उनका सम्मान किया.
ADVERTISEMENT

1/7
फिल्मी पर्दे आई एक फिल्म सबका दिल जीत रही है. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का एक गाना खूब धूम मचा रहा है. बूंदेली भाषा में इस गीत को गाने वाले सागर जिले के दृष्टिबाधित सुनील लोधी की जिंदगी बदलने लगी है. सुनील ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनकी आवाज बड़े पर्दे पर गूंजेगी और सभी की जुबान तक पहुंच जाएगी. सवाल ये है कि सुनील तक 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी कैसे पहुंचे ?

2/7
सुनील मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर ब्लॉक के रहने वाले हैं. इस ब्लॉक के छोटे से गांव अगरा में जन्में सुनील जन्म से ही दृष्टिबाधित थे. इनके पिता की एक एकड़ जमीन है और 4 भाई बहन है सुनील सबसे बड़े हैं.

3/7
ऐसे शुरू हुई सिंगिंग की जर्नी
सुनील सुर साम्राज्ञी लगा मंगेशकर के ट्रैक पर भजन गाने लगे. गांव में लोग इनके भजन को काफी पसंद करने लगे. सोशल मीडिया पर इनका एक भजन 'मोरे संकट के कटैया...' खूब वायरल हो गई. बस यहीं सुनील की लाइफ ने टर्न लिया. सिंगरों और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का ध्यान सुनील की तरफ गया. सबसे पहले सागर के ही अंकित पांडे का ध्यान गया. इसके बाद ये इंदौर के पंकज पीवीआर तक पहुंचे. इस दौरान इनके कई गानों की रिकॉर्डिंग हुई और लोगों ने खूब पसंद किया.

4/7
इंस्टा वाली तस्वीर से विशाल चतुर्वेदी की पड़ी नजर
इसके बाद सुनील मुंबई के ॐ साईं राम स्टूडियो तक पहुंचे. इसी दौरान एक दिन वर्सोवा बीच पहुंचे और वहां की तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाल दी. यहीं 'हनुमान अंश' फिल्म बना रहे डॉयरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की नजर पड़ी. उन्होंने सुनील से कॉन्टैक्ट किया.

5/7
सुनील को स्टूडियो बुलाया और फिल्म 'हनुमान अंश' में बुंदेली भजन गाने का ऑफर दिया. सुनील ने भजन गया- 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई...'. अब भजन ही किसी की जुबान पर चढ़ने लगा है. बुंदेली भाषा में गाए इस भजन के रस में लोग रमते नजर आने लगे हैं.

6/7
सागर के सिनेमा हॉल का रोचक किस्सा
सुनील ने बताया कि जब वो मुंबई से सागर लौटे तो वहां मकरोनिया में सिनेमा हाल में 'हनुमान अंश' फिल्म देख रहे लोगों के बीच पहुंचे. उनके साथ उनका परिवार भी था. सभी ने फिल्म देखी और उसमें सुनील की आवाज बड़े पर्दे पर सुनी. इस दौरान सुरखी के पूर्व विधायक पारुल साहू ने सुनील लोधी का सम्मान किया. सम्मान मिलने के बाद सुनील ने अपनी खुशी जाहिर की और लोगों के सामने बुंदेली भजन प्रस्तुत किया. टाकीज़ में उन्होंने फिल्म का गाना सुनाया. उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया.

7/7
एक वक्त था जब सुनील बहुत निराश हो गए
सुनील ने एक वाकया शेयर करते हुए कहा कि एक समय वो अपने जीवन में संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने बताया कि एक घटना के चलते दोस्तों से बिछड़ गए. इसके बाद तो सुनील डिप्रेशन में जाने लगे. मन में नकारात्मक विचार आने लगे. तब इनके एक दोस्त रोहित ने इन्हें संभाला और मुश्किल वक्त में इनका साथ दिया.
इनपुट: हिमांशु पुरोहित
