रक्षाबंधन से 9 दिन पहले लाड़ली बहनों को CM मोहन ने दिया शगुन, खाते में सीधे डाले इतने रुपये, ऐसे करें फटाफट चेक
Ladli Behna Yojna: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन के पहले दोगुनी खुशियां मना रही हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर से प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर की.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
लाड़ली बहनें रक्षाबंधन के पहले दोगुनी खुशियां मना रही हैं.
रक्षाबंधन के गिफ्ट के तौर पर लाभार्थी महिलाओं के खातों में 250 रुपये की राशि अंतरित की गई.
Ladli Behna Yojna: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन के पहले दोगुनी खुशियां मना रही हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर से प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर की. इसके साथ ही रक्षाबंधन के गिफ्ट के तौर पर लाभार्थी महिलाओं के खातों में 250 रुपये की राशि शगुन के रूप में अंतरित की गई. कई लाड़ली बहनों को कंफ्यूजन है कि उनके खाते में कितनी राशि आई है, ऐसे में जानते हैं कि आप कैसे इसे चेक कर सकते हैं.
1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को उपहार
सीएम मोहन यादव ने श्योपुर जिले के विजयपुर से लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1.29 करोड़ बहनों को ₹1,574 करोड़ से अधिक राशि एवं रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाड़ली बहनों के खाते में ₹322 करोड़ से अधिक राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की.
गैस सिलेंडर के लिए 25 लाख से अधिक बहनों को 52 करोड़ रुपए
सीएम यादव ने विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम में 450 रुपए में गैस सिलेंडर रीफिल योजना अंतर्गत 25 लाख से अधिक बहनों को 52 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया. इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को ₹332 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया.
विजयपुर में विकास की सौगात
सीएम मोहन यादव ने विजयपुर में आयोजित स्व-सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम के अवसर पर विकास की सौगात दी. इस अवसर पर उऩ्होंने 344 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.
इसके पहले सीएम मोहन यादव टीकमगढ़ में आयोजित रक्षाबंधन पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्व-सहायता समूह की बहनों ने विशाल राखी भेंट की. टीकमगढ़ को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी.
ऐसे चेक करें राशि
सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट - https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर विजिट करें. अब आप होमपेज पर मौजूद विकल्प आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऊपर क्लिक कर दें. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपने आवेदन क्रमांक या समग्र क्रमांक को दर्ज करें. इसके बाद आप कैप्चा को दर्ज करके OTP भेजे विकल्प के ऊपर क्लिक कर दें. अब आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करके खोजें के विकल्प पर क्लिक कर दें. ऐसा करने के बाद योजना के तहत भुगतान की स्थिति आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojna: सीएम मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, 1.29 करोड़ खाते में डाले पैसे
