MP में बड़ा सड़क हादसा, आपस में भिड़ गए प्राइवेट बस और बाइक, सड़क पर बिखरी लाशें देख कांप गए लोग
सागर जिले के अनंतपुरा गांव के पास तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई और एक इकलौता बेटा शामिल होने से पूरे इलाके में शोक की लहर है.
ADVERTISEMENT

सागर में बड़ा सड़क हादसा
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक ऐसै भयानक सड़क हादसा हुआ कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा रहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनंतपुरा गांव के पास हुआ. सुबह रोज की तरह घर से निकले ये युवक कुछ ही देर बाद सड़क पर मृत अवस्था में मिले जिससे पूरे इलाके में मातम फैल गया.