मां के अकाउंट से कट गए थे 3000 रुपये तो मासूम ने दे दी जान, ऑनलाइन गेम की लत ने छीनी 12 साल के बच्चे की जिंदगी
ऑनलाइन गेम की लत ने इंदौर में 12 साल के एक बच्चे की जान ले ली. गेम खेलते समय मां के खाते से पैसे कटने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें ऑनलाइन गेम की लत ने एक 12 साल के मासूम बच्चे जान ले ली. यह घटना 31 जुलाई की है. उस दिन बच्चा घर पर अपनी मां के मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था. इसी दौरान, उसने गलती से अपनी मां के बैंक अकाउंट से 3000 का ट्रांजेक्शन कर दिया.