राजस्थान के बाद अब MP में थप्पड़कांड, सड़क हादसे के बाद गुस्साई भीड़; युवक ने महिला TI को जड़ा चांटा

MP News: राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश में भी एक थप्पड़कांड की गूंज सुनाई दे रही है. वहां पर एसडीएम को थप्पड़ पड़ा था और एमपी में महिला टीआई को पड़ा है. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. 

ADVERTISEMENT

mp_viral
राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में भी थप्पड़कांड हुआ है.
Google CTA

MP Viral News: राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में भी थप्पड़कांड हो गया है. टीकमगढ़ में एक लेडी टीआई ने युवक को थप्पड़ मार दिया तो जवाब में युवक ने भी टीआई के चेहरे पर तमाचा जड़ दिया. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. युवक घटनास्थल से रफूचक्कर हो गया. घटना सोमवार की बड़ागांव थाना क्षेत्र के दरगुवां गांव की है. पुलिस बल्देवगढ़-बड़ागांव रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने पहुंची थी. TI को थप्पड़ मारने का वीडियो अब वायरल हो रहा है.