कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद BJP पर हमलावर हुए कमलनाथ, बोले- ये अहंकार…

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (Congress Candidate List) जारी कर दी है. कांग्रेस ने 144 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. लिस्ट सामने आने के बाद कमलनाथ (Kamalnath) फुल कॉन्फिडेंस में नजर आ रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला है और […]

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election counting, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election updates, Madhya Pradesh chunav
Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election counting, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election updates, Madhya Pradesh chunav
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (Congress Candidate List) जारी कर दी है. कांग्रेस ने 144 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. लिस्ट सामने आने के बाद कमलनाथ (Kamalnath) फुल कॉन्फिडेंस में नजर आ रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला है और भाजपा की सूची को अलोकतांत्रिक करार दिया है. कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया.

ये भी पढ़ें: 76 साल के कमलनाथ फिर चुनावी मैदान में, क्या उनके गढ़ छिंदवाड़ा को भेद पाएगी बीजेपी?

भाजपा की सूची अलोकतांत्रिक

कांग्रेस की लिस्ट पर बयान देते हुए कमनलाथ ने कहा कि कांग्रेस की लिस्ट सही मायनों में लोकतांत्रिक है क्योंकि ये संगठन के सबसे अंतिम स्तर तक की सलाह को सम्मान देते हुए बनी है. इसकी दिशा लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप नीचे से ऊपर की ओर है. जबकि भाजपा की लिस्ट ऊपर से नीचे थोपी गयी है. ये एकाधिकारिता के अहंकार से चुनाव लड़ने का आदेश है और ज़मीनी कार्यकर्ताओं का अपमान, इन अर्थों में भाजपा की सूची अलोकतांत्रिक है.

ये भी पढ़ें: इंदौर-1 से टिकट मिलने के बाद संजय शुक्ला की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘ये चुनाव गुंडों और बेटे के बीच’

हमने जो कहा वो किया

कमलनाथ ने भाजपा की जीत के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब उनके पास कुछ नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 65 से ज्यादा सीटों पर 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवार उतारे हैं. साथ ही 19 महिलाओं को पहली लिस्ट में टिकट दिया है. कमलनाथ ने कहा कि हमने जो कहा वो करके दिखाया. उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है और जनता से जिताने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: MP Election: बीजेपी को हराने कांग्रेस ने चल दिया ये बड़ा दांव, 19 महिलाओं को उतारा मैदान में


ये भी पढ़ें: कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक, कांग्रेस की पहली लिस्ट में ही BJP को ऐसे दी पटखनी, जानें