MP Politics: शिवराज के इस्तीफे के बाद बुधनी पर कांग्रेस की नजर, उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जयवर्धन ने बनाई रणनीति

Budhni Vidhansabha Seat: बुधनी में जल्द उपचुनाव कराये जा सकते हैं. ऐसे में कांग्रेस सक्रिय हो गई है और चुनावों की तैयारी में जुट गई है. बुधनी विधानसभा प्रभारी जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई. 

ADVERTISEMENT

Shivraj Singh Chauhan, Jaivardhan Singh
Shivraj Singh Chauhan, Jaivardhan Singh
Google CTA

Budhni Vidhansabha Seat: कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी विधानसभा में उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. दरअसल, शिवराज चौहान के बुधनी विधानसभा से इस्तीफे के बाद बुधनी विधानसभा सीट रिक्त हो गई है. यहां जल्द ही उपचुनाव कराये जा सकते हैं. ऐसे में कांग्रेस सक्रिय हो गई है और चुनावों की तैयारी में जुट गई है. बुधनी विधानसभा प्रभारी जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई.