अक्षय कांति बम का गिरफ्तारी वारंट 5 दिन बाद पहुंचा थाने, कांग्रेस ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Indore Lok Sabha seat: अक्षय कांति बम के मामले में नया अपडेट सामने आया है. कोर्ट से निकला गिरफ्तारी वारंट आखिरकार 5 दिन बाद थाने पहुंच ही गया. अक्षय कांति बम को पकड़ने के लिए कांग्रेस ने भी अपनी एक टीम गठित करने का ऐलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Akshay Kanti Bam
Akshay Kanti Bam
Google CTA

MP Lok Sabha Elections 2024: अक्षय कांति बम के मामले में नया अपडेट सामने आया है. कोर्ट से निकला गिरफ्तारी वारंट आखिरकार 5 दिन बाद थाने पहुंच ही गया. अक्षय कांति बम को पकड़ने के लिए कांग्रेस ने भी अपनी एक टीम गठित करने का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अक्षय कांति बम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं.

जहां 10 मई को जिला कोर्ट द्वारा अक्षय कांति बम व उनके पिता कांतिलाल के खिलाफ जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया था.  13 मई को जिला अदालत द्वारा जमीन मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी अक्षय कांति बम व उनके पिता कांतिलाल बम को गिरफ्तारी के आदेश जारी हुए थे, लेकिन कोर्ट से थाने की दूरी  5 किलोमीटर होने के बावजूद गिरफ्तारी वारंट को थाने पहुंचने में 5 दिन का वक्त लग गया. लेकिन अभी भी पुलिस द्वारा अक्षय कांति बम को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं.

उधर कांग्रेस ने भी एक बड़ा ही दिलचस्प ऐलान कर दिया है. कांग्रेस का कहना है कि पुलिस सत्ताधारी बीजेपी के साथ मिलकर अक्षय कांति बम को बचा रही है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी करने से बच रही है. ऐसे में कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह अक्षय कांति बम को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन कर रहे हैं.

कांग्रेस बना रही है 55 सदस्यों की एक टीम

कांग्रेस का कहना है कि अक्षय कांति बम को लेकर 55 सदस्यीय टीम गठित की है, जो आरोपी अक्षय कांति बम की सूचना पुलिस को देगी. कांग्रेस शहर कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 13 मई को भी अक्षय कांति बम सिंधी कॉलोनी मतदान बूथ पर मतदान करने पहुंचा था, वहां भी पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती थी.

लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अक्षय कांति बम का पीछा किया लेकिन वह कार में बैठकर मौके से चले गए थे. कांग्रेस का कहना है कि पुलिस प्रशासन कितना दबाव में काम कर रहा है, इससे ये स्पष्ट दर्शा रहा है कि 307 का आरोपी आज भी शहर में खुलेआम घूम रहा है. अब अक्षय कांति बम को पकड़ने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीड़ा उठाया है, जिसके लिए 55 सदस्य कमेटी बनाई गई है जो अक्षय कांति बम की निगरानी करेगी ओर अक्षय कांति बम की सूचना पुलिस प्रशासन को देकर गिरफ्तार कराने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें- अक्षय कांति बम को लेकर फिर शुरू हो गई एक और कंट्रोवर्सी, बीजेपी नेताओं पर उठने लगे हैं सवाल