Amarwada Assembly by-election result: अमरवाड़ा सीट के उपचुनाव में बीजेपी आगे, दो राउंड के बाद भी बढ़त बरकरार, जानें कितने वोट से आगे

Amarwada Assembly by-election result: अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो चुकी है. पहले मतपत्रों की गिनती की गई. इसके बाद ईवीएम से काउंटिंग शुरू हुई. दो राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह 3279 वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शाह लगातार पिछड़ते जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Kamlesh Shah
Kamlesh Shah
Google CTA

Amarwada Assembly by-election result: अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो चुकी है. पहले मतपत्रों की गिनती की गई. इसके बाद ईवीएम से काउंटिंग शुरू हुई. दो राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह 3279 वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शाह लगातार पिछड़ते जा रहे हैं.

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए इस समय पीजी कॉलेज में मतगणना चल रही है. मतगणना के लिए 17 टेबल लगाई गई हैं. मतपत्रों की गिनती के लिए 4 टेबल लगाई गई हैं. कुल 20 राउंड की काउंटिंग यहां पर होगी, जिसके बाद पता चल जाएगा कि अमरवाड़ा सीट पर कौन जीत रहा है.

शुरूआती काउंटिंग में बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह 1700 वोटों से, फिर 2731 वोटों से और अब 3279 वोटों से आगे चल रहे हैं. मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम से भी काउंटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन हर बार बीजेपी उम्मीदवार आगे रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शाह लगातार पीछे चल रहे हैं. हालांकि वे लगातार दूसरे नंबर पर बने हुए हैं और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार धीरन शाह से भी पीछे चल रहे हैं.

10 जुलाई को हुआ था मतदान

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोट बीते 10 जुलाई को डाले गए थे. अमरवाड़ा में शाम 6 बजे तक 78.71% मतदान हुआ था. यहां पर बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर है, वहीं तीसरा प्रत्याशी गोंगपा का है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. अमरवाड़ा में बंपर वोटिंंग हुई थी, इसमें किसे फायदा होगा, ये तो रिजल्ट ही बताएगा. चुनाव में पूर्व सीएम कमलनाथ और सीएम मोहन यादव की साख दांव पर लगी है. 

ये भी पढ़ें- Amarwada Assembly by-election result: बीजेपी से कमलेश शाह 2731 वोटों से आगे, कांग्रेस पीछे