Amarwada assembly seat: सीएम मोहन यादव ने खुलकर किया बड़ा दावा, बता दिया जीत का सीक्रेट

Amarwada assembly seat: सीएम मोहन यादव छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. सीएम मोहन यादव ने एमपी तक से कहा कि अमरवाड़ा में जीत बीजेपी की ही होगी. यहां की जनता कांग्रेस और कमलनाथ के परिवार को अच्छे से देख चुकी है. लोकसभा में भी जीते और अब ये उपचुनाव भी बीजेपी ही जीतेगी.

ADVERTISEMENT

CM Mohan Yadav's claim, BJP
CM Mohan Yadav's claim, BJP
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सीएम मोहन यादव छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे

point

अमरवाड़ा सीट को जीतने का सीएम मोहन यादव ने दावा किया

point

कांग्रेस को किसी भी तरह की चुनौती मानने से किया इनकार

Amarwada assembly seat: सीएम मोहन यादव छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. सीएम मोहन यादव ने एमपी तक से कहा कि अमरवाड़ा में जीत बीजेपी की ही होगी. यहां की जनता कांग्रेस और कमलनाथ के परिवार को अच्छे से देख चुकी है. लोकसभा में भी जीते और अब ये उपचुनाव भी बीजेपी ही जीतेगी.

सीएम मोहन यादव ने एमपी तक से खास बातचीत में कहा कि अमरवाड़ा उपचुनाव में एक तरफा माहौल है. कल ही हमारा बजट आया. छिन्दवाड़ा मेडिकल के लिए सौ करोड़ दिए हैं. बाकी अलग-अलग प्रकार के विकास कार्यो को मंजूरी दी है. जनता इस बात को समझती है, प्रचंड मतों से भाजपा जीतेगी.

पूर्व सीएम क़मलनाथ ओर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर सीएम ने कहा कि पहले भी उनका जनता ने भरोसा नही किया और प्रचंड बहुमत से भाजपा जीती थी. अभी उससे अधिक वोटो से जीतने वाले हैं. जनता उनके नेताओ की हकीकत जान चुकी है. 75 साल तक जनता को मूर्ख बनाया. अब नही बनेगी.

सीएम ने कहा कि कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है

 सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस से कोई चुनोती नही है. हमारे कमलेश शाह क्षेत्र में वजनदार नेता हैं. जनता का भरोसा उन पर है. बता दें कि अमरवाडा उपचूनाव त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है. अमरवाडा सीट पर कांग्रेस के धीरन शाह भाजपा के कमलेश शाह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. इस चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी मौजूद है. गोंगपा ने देवरबेन भलावी को अपना प्रत्याशी बनाया है. देखना होगा कि इस त्रिकोणीय मुकाबले का क्या परिणाम निकलकर सामने आता है.

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने नियुक्त किए राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी, जानें, MP में किन्हें मिली जिम्मेदारी