Amarwada By Election Result: 18 राउंड के बाद बीजेपी के कमलेश शाह 707 वोटों से हुए आगे, कांग्रेस फिर पिछड़ी
Amarwada By Election Result: अमरवाड़ा उपचुनाव की काउंटिंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. अब तक 18 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. तीसरे राउंड से पिछड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह ने आखिरकार 18 वे राउंड में आकर बढ़त बना ली है. 18 वे राउंड के बाद बीजेपी के कमलेश शाह 707 वोटों की लीड के साथ कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शाह इनवाती से आगे हो गए हैं.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस उम्मीदवार धीरन शाह 12 वे राउंड तक साढ़े सात हजार वोटों से आगे चल रहे थे. इसके बाद उनकी ये लीड 17 वे राउंड तक आकर घटकर 2075 वोटों की रह गई थी. लेकिन जैसे ही 18 वा राउंड शुरू हुआ, एक बार फिर से बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह को मामूली बढ़त मिली. कमलेश शाह 18 वे राउंड में 707 वोटों से आगे हुए.
अब सिर्फ दो राउंड की काउंटिंग ही शेष बची है. जिसके बाद परिणाम घोषित हो जाएगा. जिस तरह की बढ़त 18 वे राउंड में आकर बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह ने बनाई है, उससे जाहिर हो रहा है कि जीत-हार का परिणाम बेहद मामूली वोटों के अंतर से रह सकता है. कुछ ही देर में शेष बचे दोनों राउंड की काउंटिंग भी पूरी हो जाएगी, जिसके बाद परिणाम सामने आ जाएगा.
10 जुलाई को हुआ था मतदान
अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोट बीते 10 जुलाई को डाले गए थे. अमरवाड़ा में शाम 6 बजे तक 78.71% मतदान हुआ था. यहां पर बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर है, वहीं तीसरा प्रत्याशी गोंगपा का है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. अमरवाड़ा में बंपर वोटिंंग हुई थी, इसमें किसे फायदा होगा, ये तो रिजल्ट ही बताएगा. चुनाव में पूर्व सीएम कमलनाथ और सीएम मोहन यादव की साख दांव पर लगी है.