कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, “हमारे दरवाजे खुले हैं”
कमलनाथ बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खूब जोरों से चर्चाएं हो रही हैं. कमलनाथ ने इन चर्चाओं और अफवाहों को लेकर कोई भी स्पष्ट बयान जारी नहीं किया है.
ADVERTISEMENT

Rajendra Shukla, Deputy CM Rajendra Shukla, MP BJP, MP Politics, Lok Sabha Elections 2024, Kamal Nath
Deputy CM Rajendra Shukla: कमलनाथ बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर बीते कुछ दिनों से मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खूब जोरों से चर्चाएं हो रही हैं. कमलनाथ ने इन चर्चाओं और अफवाहों को लेकर कोई भी स्पष्ट बयान जारी नहीं किया है, इसलिए अटकलों का बाजार लगातार गरम बना हुआ है. इस बीच मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने साफ कहा है कि “कमलनाथ बीजेपी में आएंगे या नहीं, इसका निर्णय तो वे ही लेंगे लेकिन हमारे दरवाजे हर उस व्यक्ति के लिए खुले हैं जो देश का विकास और तरक्की चाहता है और इस अभियान का हिस्सा बनना चाहता है”.