India-Pakistan तनाव के बीच MP में प्रशासन ने बुलाई आपातकालीन बैठक...अलर्ट जारी करने के साथ ही लिए कई बड़े फैसले!
India Pakistan Tension: पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाक ने गुरुवार की रात मिसाइल और ड्रोन से भारत पर हमला किया. इसका भारत ने करारा जवाब दिया. अब इसे लेकर देशभर के कई शहरों अलर्ट पर हैं. इसी के तहत ग्वालियर में भी सायरन बजाने और मॉक ड्रिल की तैयारियों को तेज कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

India Pakistan Tension: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तान की सेना द्वारा अन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों की कोशिशों के चलते मध्य प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है. ग्वालियर में प्रशासन ने युद्ध जैसे हालात को देखते हुए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.