अमित शाह के भोपाल दौरे ने बढ़ा दी BJP नेताओं की धड़कनें, निकाले जा रहे कई सियासी मायने

MP Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार शाम भोपाल पहुंच रहे हैं. उन्होंने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई है. एक दिन पहले ही इस बैठक की सूचना मध्यप्रदेश बीजेपी और सरकार को मिली. खास बात यह है कि अमित शाह इस बैठक में अकेले नहीं आ रहे हैं बल्कि दिल्ली से […]

ADVERTISEMENT

Amit Shah, MP BJP, BJP meeting, Bhopal News
Amit Shah, MP BJP, BJP meeting, Bhopal News
google news

MP Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार शाम भोपाल पहुंच रहे हैं. उन्होंने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई है. एक दिन पहले ही इस बैठक की सूचना मध्यप्रदेश बीजेपी और सरकार को मिली. खास बात यह है कि अमित शाह इस बैठक में अकेले नहीं आ रहे हैं बल्कि दिल्ली से अपने साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी ला रहे हैं. दरअसल भोपाल के राजनीतिक गलियारों में ये अफवाहें बहुत तेजी से जोर पकड़ चुकी हैं कि अमित शाह इस बैठक में कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं.