छतरपुर जिला अस्पताल में इलाज कराने आया था बुजुर्ग…अगले ही पल डॉक्टर ने जो किया, उसे देखकर हर कोई रह गया हैरान!
MP Viral Video: छतरपुर जिला अस्पताल से सामने आए एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. यहां एक 77 साल के बुजुर्ग के साथ डॉक्टर द्वारा की गई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और आरोपी डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर दिया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
MP News:मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में डॅाक्टर एक बुजुर्ग को बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहा है. घटना के समय बुजुर्ग इलाज के लिए लाइन में लगे हुए थे. अराेप है कि इस दौरान डॅाक्टर ने मारपीट की और उन्हें घसीटते हुए अस्पताल में ही मौजूद चौकी तक ले गया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन के हाथपांव फूल गए. उन्होंने इस मामले में अब डॅाक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.