अनिरुद्धाचार्य की कथा का एक वीडियो देख साहिबा बानो बनी खुशी तिवारी और इंद्र कुमार के साथ हो गया बड़ा कांड
गोरखपुर के कुशीनगर में 18 एकड़ जमीन के लालच में महिला ने सोशल मीडिया पर शादी के लिए फंसाया, फिर की हत्या. कथा का वायरल वीडियो बना साजिश की नींव, आरोपी साहिबा बानो समेत 3 गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
मध्य प्रदेश के जबलपुर घर के रहने वाले इंद्र कुमार तिवारी के साथ बड़ा कांड हो गया. इंद्र कुमार की लाश उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मिली है. पहले तो शव की पहचान नहीं हो सकी. जब जबलपुर पुलिस कुशीनगर पहुंची तो पता चला कि इंद्र कुमार तिवारी की हत्या हो गई है. हत्या में एक युवती शामिल है जिसका नाम साहिबा उर्फ खुशी है.