कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ नजर आया एक और भाजपा नेता! जानें, कौन है ये और क्या है प्लानिंग?

MP Politics: मध्यप्रदेश में लगातार भाजपा के नाराज नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच एक ओर पुराने भाजपाई नेता की मुलाकात शुक्रवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ हो गई. इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. यह नेता हैं […]

ADVERTISEMENT

Kamal Nath, Digvijay Singh, MP Congress, Sagar News, MP Politics
Kamal Nath, Digvijay Singh, MP Congress, Sagar News, MP Politics
Google CTA

MP Politics: मध्यप्रदेश में लगातार भाजपा के नाराज नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच एक ओर पुराने भाजपाई नेता की मुलाकात शुक्रवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ हो गई. इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. यह नेता हैं सागर जिले के सुर्खी विधानसभा से आने वाले राजकुमार धनोरा जो इन दिनों भाजपा से निष्कासित चल रहे हैं.

सुर्खी विधानसभा सीट से वर्तमान में जो विधायक हैं, उनका नाम हैं गोविंद सिंह राजपूत. गोविंद सिंह राजपूत मप्र सरकार में राजस्व और परिवहन मंत्री हैं और सिंधिया के कट्‌टर समर्थकों में से एक हैं. जाहिर है कि सिंधिया गुट के बीजेपी में आने की वजह से ही पुराने भाजपाई नेता राजकुमार धनोरा का राजनीतिक कैरियर बीजेपी में डंवाडोल हो गया तो वे बीजेपी के लिए बागी हो गए और फिलहाल पार्टी से निष्कासित चल रहे हैं.

सागर के किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा से निष्कासित नेता राजकुमार धनोरा ने शुक्रवार को भोपाल जाकर कमलनाथ व दिग्विजय सिंह से मुलाकात की है. राजकुमार धनौरा भाजपा मे रहते हुए सुर्खी सीट से टिकट मांगते रहे लेकिन गोविंद सिंह राजपूत के सिंधिया के साथ बीजेपी में आ जाने के बाद यह सीट उनको बीजेपी की तरफ से दी गई. तभी से धनोरा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं.

बीजेपी के सीनियर कैबिनेट मंत्री के करीबी बताए जाते हैं
स्थानीय लोग बताते हैं कि राजकुमार धनोरा की करीबी बीजेपी के ही एक ओर कद्दावर मंत्री भूपेंद्र सिंह से रही है. इसके साथ ही स्थानीय सांसद से भी इनकी करीबी बताई जाती है. कुछ लोग इनकी आपसी रिश्तेदारी भी बताते हैं. हालांकि इसकी पुष्टि एमपी तक नहीं करता है. आपको बता दें कि स्थानीय विधायक और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से बीते दिनों मंत्री भूपेंद्र सिंह के टकराव की खबरें भी सामने आईं थीं. ऐसे में यदि राजकुमार धनोरा कांग्रेस में शामिल हाेते हैं तो वे बीजेपी और सिंधिया गुट के गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ परेशानी खड़ी कर सकते हैं.

अभी सिर्फ मुलाकात, शामिल होने पर निर्णय बाद में
फिलहाल जो खबरें सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक राजकुमार धनोरा ने फिलहाल कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से मुलाकात की है. कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय शुक्रवार शाम तक नहीं लिया गया है. लेकिन उनके द्वारा दिए जा रहे बयानों से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कमलनाथ के गढ़ में मिली इस जीत ने भाजपा में फूंकी नई जान! क्या इससे MP BJP को मिलेगी दिशा?