पति का मर्डर कराने वाली प्रियंका के बेडरुम का एक और वीडियो आया सामने, जिसमें देवकृष्ण को दांत से काटा...सास पर चिल्लाई!
धार के देवकृष्ण हत्याकांड में पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, जिसके टॉर्चर और बेवफाई के सबूत अब वीडियो के रूप में सामने आकर इस पवित्र रिश्ते के खौफनाक अंत को बयां कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

धार न्यूज
"मैं जिसे अपना मुहाफ़िज़ (रक्षक) समझता रहा, उसी के हाथ में मेरे कत्ल का खंजर निकला."...दुनिया से जा चुके देवकृष्ण का परिवार आज अपनी बहू प्रियंका और उस घड़ी को कोस रहा है जिसमें बेटे की शादी तय हुई थी. इस रिश्ते के बाद केवल देवकृष्ण का जान ही नहीं गई है बल्कि इस पवित्र रिश्ते पर एक बड़ा कुठाराघात भी हुआ है. अभी इंदौर के सोनम और राजा रघुवंशी केस का खौफ लोगों के जेहन से निकल नहीं पाया था, तभी धार के इस हत्याकांड ने सबको हिलाकर रख दिया है.