एक और वायरल वीडियो ने बढ़ाई इंदौर के फेमस डांसिंग कॉप की मुश्किलें, महिलाओं के मांगता था पैसे
डांसिंग कॉप रंजीत सिंह पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राधिका सिंह ने आपत्तिजनक मैसेज भेजने और पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं, जिसके चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ADVERTISEMENT

डांसिग कॉप
इंदौर के ट्रैफिक हवलदार और 'डांसिंग कॉप' के नाम से मशहूर रंजीत सिंह पिछले दो दिनों से काफी चर्चा में हैं. हाल ही में राधिका सिंह नाम की एक महिला ने उनपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज करते हुए इंदौर आने और होटल में ठहरने की बात कह रहे थे.